आनलाइन रोजगार मेला कल

गाजीपुर। पंजीकृत अभ्यर्थियों को ऑन लाईन रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कल 21 अगस्त को ऑनलाईन रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ए.के.प्रजापति ने बताया कि गाजीपुर में इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपना आवेदन कर सकते हैं। कम्पनियॉ/नियोजक द्वारा रिक्ति विवरण सेवायोजन पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिए हैं। कम्पयिों के द्वारा उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियों से दूरभाष के माध्यम से साक्षात्कार चयन करेंगे। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply