पंचांग व राशिफल – 15 अगस्त 2020

पंचांग व राशिफल – 15 अगस्त 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 13:57 तक
नक्षत्र म्रृगशीर्षा 30:33 तक
करण बालवा कौवाला 14:14 तक 26:08 तक
वार शनिवार
योग हरषाना 09:39 तक
सूर्योदय 05:54
सूर्यास्त 18:56
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल सुबह 09:09 − 10:47
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:51

त्यौहार – भारतीय स्वतंत्रता दिवस

राशिफल
मेष
मांगलिक कार्यों में खर्च के बीच कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। आपके रिश्तों में मनमुटाव आ सकता है और विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।

वृषभ
व्यपार में परिवर्तन के योग के बीच किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

मिथुन
आपके कार्यों में समय के साथ आपकी स्थिति अनुकूल होगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कर्क
नौकरी बदलने के योग के बीच किसी की सिफारिश से काम बन सकता है। अपने सहकर्मियों से नरमी से बात करें। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।

सिंह
अच्छा समय चल रहा है, समय पर कार्य करने से आज महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। लेकिन, नेत्र रोग से पीड़ित होने की संभावना है। समय पर कार्य करना सीखें।

कन्या
समय की अनुकूलता के चलते परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते है। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।

तुला
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ भी करने का मन नहीं करेगा। ऐसे में उचित होगा जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। साथ ही लेन देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रो से भेंट के बीच निवेश से लाभ संभव।

वृश्चिक
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। वाहन सुख की संभावना के बीच यात्रा हो सकती है। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा।

धनु
आप की चंचलता के चलते किसी जगह संबंध कमजोर होने की संभावना है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझने के बाद उस पर पूरी मेहनत करने पर ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

मकर
समय रहते कार्यो को पूर्ण करें। लम्बे समय रुके स्व भूमि सम्बन्धी कार्य के प्रति आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है। समय रहते कार्यवाही करें। अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है।

कुम्भ
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास रखते हुए हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रो से मुलाक़ात हो सकती हे। जल्दबाजी में गलत फैसला ले सकते हैं।

मीन
कार्यो में रुकावट आ सकती हैं। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

Visits: 76

Leave a Reply