पंचांग व राशिफल – 12 अगस्त 2020

पंचांग व राशिफल – 12 अगस्त 2020पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 09:06 तक
नक्षत्र कृत्तिका 27:23 तक
करण कौवाला तैतिल 11:14 तक 24:09 तक
वार बुधवार
योग वृद्धि 09:19 तक
सूर्योदय 05:52
सूर्यास्त 18:58
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल दोपहर 12:25 − 14:03
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नही

व्रत त्यौहार – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (उदया तिथि)राशिफल
मेष
मेष राशि के जातक आज आपको सम्मान पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। प्रयासों के बावजूद कुछ काम पूरे नहीं हो पायेंगे। कमाई के अच्छे आसार नजर आते हैं। जिसे संचित करने के प्रयास सार्थक रहेंगे। फिजूलखर्ची से बचना ठीक रहेगा।

वृषभ
वृष राशि के जातक पद प्राप्ति के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे और उन्हें सफलता भी मिलेगी। कामकाज से जुड़ी अच्छी सूचना भी आज आपको मिल सकती है। रुपए-पैसों के मामले में दिन सामान्य है। स्वयं की इच्छा पूर्ति के लिए धन खर्च का योग बनता है।

मिथुन
आज आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे और मन मुताबिक परिणाम पाने में कामयाब रहेंगे। रिसर्च फील्ड से जुड़े हुए जातकों के लिए नई उपलब्धियां मिलने का समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है।

कर्क
आज का दिन बहुत अच्छा है। सभी ग्रह नक्षत्र सहायक बन रहे हैं। प्रसन्नतापूर्वक सभी कामों को करेंगे और सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत लाभदायक समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आपके ऊपर है। उधार दिए हुए पैसे के वापस आने की संभावना भी बनती है।

सिंह
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खराब स्वास्थ्य की वजह से कामकाज बाधित हो सकते हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें। विदेश से संबंधित कामकाज करने वाले लोगों के लिए अनुकूल समय है। लाभ की अच्छी संभावना बनती है।

कन्या
आज दिल में उत्साह बना रहेगा। काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। उच्च अधिकारियों से मान-सम्मान प्राप्ति के योग बनते हैं। आर्थिक रूप से भी अच्छा समय है। सुव्यवस्थित रूप से धन का निवेश करेंगे। जिससे आगे चलकर लाभ होने का योग बनता है।

तुला
आज योजनाओं को कार्यक्षेत्र में परिणित करने में कामयाब रहेंगे। अपने उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। मान-सम्मान प्राप्ति के योग बनते हैं। फाइनेंस के मामले में दिन बहुत अच्छा है। मेहनत का फल तुरंत नजर आएगा।

वृश्चिक
लाभ प्राप्ति हेतु योजनानुसार कर्म करें। सफलता मिलेगी और मन में सुकून रहेगा। धन प्राप्ति के लिए भी अच्छा समय है। आपके प्रयास सार्थक रहेंगे । फिजूल धन खर्च का योग भी बनता है।

धनु
आज अहंकार से बचें अन्यथा सहयोगियों के साथ सामंजस्य बिठाना मुश्किल होगा। कामकाज में भी रुकावटें बनी रहेंगी। निराश न हो अनुकूल समय आने का इंतजार करें। मन की शांति के लिए मेडिटेशन जरूर करें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है।

मकर
साझेदारी से संबंधित कार्यो में सावधानी बरतें। वाद-विवाद हो सकता है। यह समय शांत रहने का है। प्रतिक्रिया देने से जितना ज्यादा बचेंगे उतना आपके लिए बेहतर है। काम पर फोकस करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।

कुंभ
आज सुखों की प्राप्ति होगी। मन में स्थिरता रहेगी । काम आसानी से पूरे होंगे। धन की दृष्टि से भी अनुकूल समय है। परिवार के सहयोग से धन प्राप्ति के अच्छी संभावना बनती है। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेगा।

मीन
आज आपको कामकाज में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। अपनी बात को सही तरीके से रखने में कामयाब रहेंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्य करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय अनुकूल है। धन को संचित करने के प्रयास सफल रहेंगे।

Visits: 150

Leave a Reply