कट्टा कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने शुक्रवार की देर रात क्षेत्र के चौजा पुल के पास से शातिर अपराधी को मय असलहा गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया।
बताया गया है कि पुलिस ने संदिग्ध हालात में देखकर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त मोहन राजभर पुत्र दीना राजभर उम्र 20 वर्ष नि ग्राम धारहमीर बोझवाँ थाना भुड़कुड़ा, गाजीपुर रहा। गिरफ्तार अभियुक्त पर दो मुकदमे पूर्व के पंजीकृत हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेंज दिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करनेवाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार व आरक्षीगण धीरेन्द्र यादव व जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply