पंचांग व राशिफल – 31 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 31 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 22:44 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा 06:59 तक
करण बावा बालवा 11:15 तक 22:44 तक
वार शुक्रवार
योग इंद्र 11:04 तक
सूर्योदय 05:45
सूर्यास्त 19:07
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल सुबह 10:46 − 12:26
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:53

राशिफल
मेष
दिन के शुरू में क्रोध हावी रहेगा। नौकरी में में नया प्रस्ताव मिलने के बावजूद मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

वृषभ
निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। अर्थ व्यवस्था बिगड़नें से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी।

मिथुन
कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। लेकिन कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

कर्क
आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे।

सिंह
आलस को त्याग करने से रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

कन्या
आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहने की संभावना है।

तुला
आज समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा।निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक
नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज रचनात्मक काम होंगे। दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा।

धनु
सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा साथ ही आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा।

मकर
कार्य की अधिकता के बावजूद कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। लेकिन,अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है।

कुंभ
सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। लेकिन ध्यान रखें, कम बोलें और अच्छा बोलें।

मीन
व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। लाभ होने की संभावना के बीच मित्र से मुलाकात संभव है। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलो का भ्रमण करेगे।

Visits: 70

Leave a Reply