पंचांग व राशिफल – 29 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 29 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 25:17 तक
नक्षत्र विशाखा 08:28 तक
करण तैतिल गारा 14:08 तक 25:17 तक
वार बुधवार
योग शुभा 17:59 तक
सूर्योदय 05:44
सूर्यास्त 19:09
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल दोपहर 12:27 − 14:07
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे।आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

वृषभ
व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे।व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।

मिथुन
अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचें। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

कर्क
दिन उपयुक्त है। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है पर आज आप को लोगो से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा।

सिंह
आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

कन्या
क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। आपमें से कुछ व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नही दे रहे हैं, समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करे।

तुला
अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक
आज खुश खबर मिलने का दिन है। अत: व्यस्त रहें, मस्त रहें। लेकिन,आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं।

धनु
आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी ।

मकर
अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। लेकिन, वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

कुम्भ
नौकरी में पदोन्नति के योग के बीच पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

मीन
समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। निजी जीवन में कठोर निर्णय के बीच आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। लेकिन, आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है।

Visits: 100

Leave a Reply