टॉप टेन शातिर अपराधी असलहे संग गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत बहरियाबाद थाना पुलिस ने टाप-10 अपराधियों में नामित हिस्ट्रीशीटर अपराधी को मय तमंचा कारतूस गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
बताया गया कि पुलिस टीम ने क्षेत्र के भिलीहीली बार्डर पर वाहन जांच के दौरान मुखबीकी सूचना पर परमानपुर से भिलीहिली की ओर आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को घेराबन्दी कर पकड़ लिया। जामा तलाशी में उसके पास से पुलिस टीम ने एक तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त नन्दन उर्फ अभिनन्दन कुमार पुत्र राजकुमार राम निवासी रायपुर थाना बहरियाबाद गाजीपुर रहा। उसके उपर तीन अपराधिक मुकदमें पूर्व से दर्ज हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव,आरक्षीगण, मनोज कुमार यादव, अजीत कुमार सरोज व अंकित कुशवाहा शामिल रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply