पंचांग व राशिफल – 26 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 26 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी 09:33 तक
नक्षत्र हस्त 12:33 तक
करण तैतिल गारा 09:33 तक 20:21 तक
वार रविवार
योग सिद्ध 23:36 तक
सूर्योदय 05:43
सूर्यास्त 19:11
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल संध्या 17:30 − 19:11
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:54


राशिफल
मेष
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। लेकिन, अपनी वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशीश करें। इष्ट आरधना सहायक होगी।

वृषभ
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। लेकिन, संतान के विवाह की चिंता रहेगी। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

मिथुन
खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। समय रहते सोच समझकर पूंजी निवेश करें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कर्क
जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है,इसका लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिजनो से भेंट की संभावना के बीच अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लेंगे। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। लेकिन, आपमें से कुछ आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।

कन्या
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला दिन है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।

तुला
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। आपमें से कुछ को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा।

वृश्चिक
मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। आज शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। अपनी सोच को बदले लाभ होगा। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं।

धनु
मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा, मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं।

मकर
समय बर्बाद न करें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि की संभावना के साथ ही पूराने निवेश से लाभ होगा। दूसरो की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। कोई भी निर्णय शांति से विचार कर ही लें।

कुम्भ
उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। लेकिन आप में से कुछ कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

मीन
अपने वाक्यचातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है।

Views: 9


Leave a Reply