पंचांग व राशिफल – 25 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 25 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी 12:02 तक
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी 14:14 तक
करण बालवा कौवाला 12:02 तक 22:47 तक
वार शनिवार
योग परिघा 08:52 तक
सूर्योदय 05:42
सूर्यास्त 19:12
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल सुबह 09:05 − 10:46
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:54

त्यौहार – नाग पंचमी

राशिफल
मेष
भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करने से व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।

वृषभ
आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रो से भेट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें, पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मिथुन
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव। आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहे।आकसिक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

कर्क
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है।व्यापारिक उन्नति मिलेगी।विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा देखि न करें।

सिंह
विवाह योग्य जातको के लिए समय अनुकूल है। कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

कन्या
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद की संभावना के बीच सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याया पक्ष मजबूत होगा।

तुला
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं,पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक
समय उचित नहीं है, विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी काप्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

धनु
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।

मकर
स्वास्थ पर ध्यान दे । जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

कुम्भ
विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण प्राप्ति की संभावना है।व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा।

मीन
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

Views: 86

Leave a Reply