पंचांग व राशिफल – 23 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 23 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 17:01 तक
नक्षत्र मघा 17:38 तक
करण तैतिल गारा 06:14 तक 17:01 तक
वार गुरुवार
योग व्यतिपाता 11:54 तक
सूर्योदय 05:41
सूर्यास्त 19:12
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल दोपहर 14:08 − 15:49
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:54

राशिफल
मेष
मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। धन के अपव्यय की संभावना के बीच समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें।

वृषभ
नई योजना के चलते व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। दाम्पत्य संबंध में सुधार के बीच अनचाहे काम करने होंगे। लेकिन, पिता से अनबन हो सकती है।

मिथुन
नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना के बीच कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नही मिलेगी। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

कर्क
कानूनी झंझटों से राहत के चलते मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी व शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी।

सिंह
दिन अनुकूल होने के साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। किसी को भी अपने राज न बताएं वरना अपकीर्ति हो सकती है, अत: सतर्क रहें। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा।

कन्या
सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। इसके अलावा अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। दोस्तों की चिंता रहेगी।

तुला
व्यापारिक और कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। लेकिन, किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक
रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा।

धनु
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी।

मकर
विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। लेकिन, राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

कुम्भ
समय शुभ व अनुकूल फलों को देने वाला है। आप की मेहनत और सूझ बुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि के साथ ही भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

मीन
कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि के बीच आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता होगी।

Visits: 95

Leave a Reply