पंचांग व राशिफल – 22 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 22 जुलाई 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया 19:19 तक
नक्षत्र आश्लेषा 19:09 तक
करण बालवा कौवाला 08:25 तक 19:19 तक
वार बुधवार
योग सिद्धि 14:47 तक
सूर्योदय 05:40
सूर्यास्त 19:13
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल दोपहर 12:27 – 14:08
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल संभव है। कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वृषभ
आज प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव के बीच आप को पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।

मिथुन
आज भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर के बीच परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं वह गलत साबित होगी।

कर्क
शुभ समाचार मिलने के बीच कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। ध्यान रहे, आप का अपना आप को धोखा दे सकता है।

सिंह
समय शुभ व अनुकूल है, लेकिन तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

कन्या
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

तुला
समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेंदारी मिल सकती है। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे।

वृश्चिक
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने के साथ ही आपके कार्य की प्रशंसा होगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

धनु
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसङ्ग होंगे व स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

मकर
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नरमी लाएं।यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।

कुम्भ
कार्यक्षेत्र में सामंजस्य के बीच व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा। ध्यान रखें, किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा।

मीन
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Visits: 132

Leave a Reply