नहीं रहे मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन

लखनऊ। मध्यप्रदेश के राज्यपाल और लखनऊ से पूर्व सांसद व वरिष्ट भाजपा नेता लालजी टण्डन का आज सुबह 05:35 बजे इलाज के दौरान लखनऊ के मेदांता अस्पताल में, 85 साल के उम्र में निधन हो गया। उनके पुत्र और कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने यह जानकारी दी
बताते चलें कि 12 अप्रैल 1935 को लखनऊ में जन्मे लालजी टंडन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रभावित हो कर राजनीति से जुड़े थे। वर्ष 1960 में उन्होंने राजनीतिक जीवन आरंभ किया। वे दो बार पार्षद रहे और फिर विधान परिषद सदस्य के रूप में 1978 से 1984 तक तथा 1990 से 1996 तक अपनी सेवाएं दी और उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रहे। वर्ष 2009 में लखनऊ के सांसद अटल बिहारी वाजपेई के सक्रिय राजनीति से दूर होने के कारण वे लखनऊ लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी बन पहली बार सांसद बने थे। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश के 22वें राज्यपाल थे। उन्हें तबीयत खराब होने पर गत 11 जून को लखनऊ में भर्ती कराया गया था और तब से वह अस्पताल में ही थे।
ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करनेकी शक्ति प्रदान करें।

Visits: 125

Leave a Reply