कानपुर कांड! विकास दुबे का सहयोगी पचास हजार का इनामियां अपराधी ड्राइवर संग चढ़ा मुंबई एटीएस के हत्थे

जिला पंचायत सदस्य गुड्डन त्रिवेदी मुंबई से गिरफ्तार
लखनऊ। पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे के सहयोगियों को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस का अभियान जारी है।
मुंबई एटीएस ने दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के करीबी गुड्डन त्रिवेदी को उसके चालक सोनू तिवारी के साथ मुंबई के जुहू इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गुड्डन पर बिकरू कांड में कानपुर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। गुड्डन कानपुर देहात का निवासी है तथा जिला पंचायत सदस्य है। गुड्डन त्रिवेदी कानपुर के आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में दर्ज एफआईआर में नामजद है। बिकरू कांड के बाद से ही वह फरार चल रहा था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज 11 जुलाई शनिवार को एटीएस जुहू यूनिट को एक गुप्त सूचना मिली कि विकास दुबे एनकाउंटर का एक आरोपी ठाणे में है और अपने लिए ठिकाने की तलाश कर रहा है। प्राप्त जानकारी के आधार पर एटीएस ने दोनों को धर दबोचा।

Visits: 108

Leave a Reply