नोनहरा थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला का निधन
गाजीपुर। बिमारी से जझ रहे नोनहरा थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला का आज शुक्रवार दोपहर में चिकित्सा के दौरान वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन हो गया।
बताया गया कि थानाध्यक्ष टायफाइड ज्वर से पीड़ित थे। कल पुलिसकर्मियों ने उनकी स्थिति खराब होने पर उन्हें वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान ही आज दोपहर उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत की खबर आते ही नोनहरा थाना सहित जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी।
Views: 5
Advertisements








