संदिग्ध ! दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकती मिली किशोरी

गाजीपुर। एक किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिलने पर गांव में सनसनी फैल गयी।
यह घटना गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के खजुर गांव में आज दोपहर के समय घटी।
बताया गया कि गांव के रुदल राम के परिजन आज सुबह धान रोपने के लिए खेत पर गये थे। उस दरम्यान घर में रुदल राम की पुत्री अन्नू उम्र 14 वर्ष अकेली थी। दोपहर के करीब उसकी बड़ी बहन राधा खेत में काम कर रहे लोगों के लिए खाना लेने घर आयी। घर पहुंचने पर उसने अपनी बहन को दुपट्टे द्वारा बांस से सहारे लटकता पाया। यह देख उसकी घिग्घी बंध गयी। अचानक उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर सन्न रह गये। लोगों ने आननफानन में इसकी जानकारी खेत में काम कर रहे परिजनों को दी। रोते पीटते परिजन भागते हुए घर पहुंचे और लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद ले गये जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। कासिमाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतका के पिता की तहरीर मिली थी। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उजागर होगा। पुलिस इस मामले में विधिक कारर्वाही कर रही है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply