पंचांग व राशिफल – 06 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 06 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 09:24 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 23:07 तक
करण कौवाला तैतिल 09:24 तक 21:12 तक
वार सोमवार
योग वैधृति 21:17 तक
सूर्योदय 05:28
सूर्यास्त 19:20
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल सुबह 07:12 − 08:56
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:56 − 12:52

व्रत त्योहार – श्रावन माह का प्रथम सोमवार

राशिफल
मेष
क्रोध के चलते व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है, स्वयं पर काबू रखें। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। वहीं जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधो को कमजोर कर देगी।

वृषभ
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेगे। भूमि सम्वंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

मिथुन
मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहने के साथ ही अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। आपमें से कुछ को आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा।

कर्क
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेंगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग के बीच वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

सिंह
आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। वहीं अपनों से धोखा मिलने की संभावना के बीच राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। परिजनों की सहायता करनी होगी। पिता से तनाव हो सकता हे।

कन्या
नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना के साथ ही आज मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे, लेकिन मन में बुरे विचारों को न आने दे। स्वयं पर नियंत्रण रखें।

तुला
आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव के चलते क्रोध की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक
व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। साथ ही प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। लेकिन, अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे।

धनु
विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने के मन के बीच वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। लेकिन अपनी संतान से विवाद के अलावा आजीविका को ले कर आप चिंतित रह सकते हैं।

मकर
अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। अपने मन की बात हर किसी को न बताएं। विदेश जाने के योग बन रहे हे।

कुंभ
आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा, संबंधों में मजबूती आएगी। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे, वहीं आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी।

मीन
आकस्मिक धन लाभ के बीच किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बताने से रास्ता मिल सकता है।

Visits: 89

Leave a Reply