पंचांग व राशिफल – 05 जुलाई 2020
पंचांग व राशिफल – 05 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 10:16 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 22:57 तक
करण बावा बालवा 10:16 तक 21:47 तक
वार रविवार
योग इंद्र 22:55 तक
सूर्योदय 05:32
सूर्यास्त 19:18
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल शाम 17:34 − 19:18
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:57 − 12:52
त्यौहार – आषाढ़ पूर्णिमा
राशिफल
मेष
अधिकारी से विवाद हो सकता हैं। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। कार्य विस्तार के योग हैं।
वृषभ
कारोबारियों को नई सफलता के अलावा प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग भी अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग के बीच पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।
मिथुन
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। लेकिन किसी पर भी अन्धविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है। पिता के साथ वाद—विवाद संभव।
कर्क
आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। संतान के स्वास्थ की चिंता के बीच वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा।
सिंह
कारोबार में नई योजना लागू होगी। सोचे कार्य समय पर होंगे। लेकिन शेयर में निवेश से बचें, कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवन साथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।
कन्या
कॅरियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय का मन बनेगा। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझने के साथ ही मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा।
तुला
नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।
वृश्चिक
व्यवसाय में लाभ के साथ ही यश कीर्ति में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें।
धनु
लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे। समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है, तनाव से मुक्त होंगे।
मकर
समय रहते काम पूरे करें। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। जीवन साथी से तनाव संभव है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
कुम्भ
कार्यस्थल पर व्यस्तता के बीच आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। विवाद न करें। जल्दबाजी से हानि संभव है।
मीन
आकस्मिक यात्रा के बीच समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे।
Views: 7








