अवैध असलहे व शराब संग चार अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस टीम ने देवरी पुल बैरियर पर वाहन चेकिग के दौरान, चार अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को मय असलहा धर दबोचा।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से
दो तमंचा 315 बोर मय कारतूस तथा पांच पेटी अवैध शराब तथा 24 केन किंगफिशर वियर,तीन बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में दो तमंचा मय कारतूस बरामद किया।
बताया गया कि मंगलवार की देर रात देवरी पुल बैरियर पर पुलिस टीम द्वारा रात ग्यारह बजे वाहन चेकिग किया जा रहा था, उसी समय तीन बाइकें आती दिखाई दी।
पुलिस देखकर बाइक सवार बाइक मोड़कर भागने लगे तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर हिकमत अमली से उन्हें घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अन्तू सिंह यादव पुत्र सुक्खू सिंह यादव ग्राम-अकोही थाना-मोहनिया,जनपद-कैमूर भभुआ बिहार, पिंटू राम पुत्र स्व० रामनाथ राम ग्राम-लुरपुरवा, थाना-मोहनिया, जनपद- कैमूर भभुआ बिहार, सत्यम सिंह पुत्र अरविन्द सिंह ग्राम-लुरपुरवा थाना-मोहनियां,जिला-कैमूर भभभुआ,बिहार तथा पूर्णवासी राम पुत्र स्व0 शिवचरण राम ग्राम लुरपुरवा, थाना-मोहनिया, जिला-कैमूर भभुआ,बिहार रहे। पुलिस ने अन्तु सिंह यादव तथा पिंटू राम के पास से एक एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता व
राजीव कुमार त्रिपाठी,मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह व आरक्षीगण अंजनी पाण्डेय, राज कमल व नागेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Visits: 34

Leave a Reply