पंचांग व राशिफल – 29 जून 2020

पंचांग व राशिफल – 29 जून 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 22:12 तक
नक्षत्र हस्त 07:09 तक
करण बालवा कौवाला 11:24 तक 22:12 तक
वार सोमवार
योग परिघा 17:07 तक
सूर्योदय 05:30
सूर्यास्त 19:18
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल सुबह 07:13 − 08:57
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:56 − 12:51

राशिफल
मेष
आज प्रस्तावित योजना लंबित हो जाने के कारण कार्य न होने से हताश होंगे। सुख-सुविधा पर खर्च होगा। बुजुर्गों की भावनाओं को समझें। किसी विद्यार्थी को कलम भेंट करें।

वृषभ
व्यापारिक विस्तार की योजना सफल रहेगी। लेकिन, आपका जिद्दी रवैया नुकसान का कारण बन सकता है, कार्य में सफलता न मिलने के कारण दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं।

मिथुन
प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। कार्यस्थल पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संतान के कृत्यों के कारण चिंतित होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। किसी को धार्मिक ग्रन्थ दान करें। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क
आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव हैं। परिजनों से, संबंध बेहतर होंगे,घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहे। आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। आज ताम्बे के पात्र में शक्कर भर कर दान करें।

सिंह
लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे। दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करेंगे। आज अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना बात बिगड़ सकती है। किसी गरीब कन्या के विवाह में आर्थिक सहयोग करे।

कन्या
कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। झूठ बोलने से बचे अन्यथा, आपकी बातों से करीबी नाराज हो सकते है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बहनों से विवाद संभव है। असहाय की सहायता करें।

तुला
युवाओं के लिए समय उपयुक्त है। आय के स्रोत बढेंगे, मेहनत करने में पीछे न हटें पदोन्नति के आसार हैं। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कुछ जातकों को मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी। उच्च अध्ययन के लिए शहर छोड़ना होगा, आज भगवान सत्यनारायण का पाठ करें।

वृश्चिक
आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें। स्थाई सम्पति के क्रय-विक्रय में धन लगेगा। आज किसी शिव मंदिर में शक्कर दान करें।

धनु
विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी,बुद्धि जीवियों से संपर्क बढेगा। कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें, आलस हावी रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है। आज किसी गरीब को भोजन करवाएं।

मकर
प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे, व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। आज भगवान लक्ष्मीनारायन को हल्वे का नैवेद्य लगाएं।

कुंभ
रोजगार की तलाश में यात्रा होगी, अपनी मेहनत के बलबुते पर काम पूरा कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। आज किसी मंदिर में पानी से भरा मटका दान करें।

मीन
आज मनचाहा काम मिलने पर प्रसंन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखते हुए, कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत है। ध्यान रखें व्यक्तिगत मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती है। किसी बुजुर्ग को मिठाई दान करें।

Visits: 109

Leave a Reply