पंचांग व राशिफल – 11 जून 2020

पंचांग व राशिफल – 11 जून 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी 21:14 तक
नक्षत्र धनिष्ठा 16:30 तक
करण गारा वणिजा 08:35 तक 21:14 तक
वार गुरुवार
योग वैधृति 10:08 तक
सूर्योदय 05:26
सूर्यास्त 19:14
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल दोपहर 14:03 − 15:47
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:48

राशिफल
मेष
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से आपके यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

वृषभ
सफलता से यश में वृद्धि होने के साथ ही लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। विदेश जाने के योग बनते हैं। भय बने रहने के बीच संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

मिथुन
धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं, वहीं सोचने समझने की शक्ति में भी कमी आएगी। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क
कार्यस्थल पर विवादों में बढ़ौतरी हो सकती है, संयम से काम लें। लाभ के बीच आज मौन ही लाभदायक होगा। परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

सिंह
जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है। समय का उतार चढ़ाव निराशा की ओर ले जाएगा।

कन्या
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहने के साथ ही मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उप्युक्त है।सम्पति के विवाद समाप्त होंगे।

तुला
दिन मध्यम है। अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखते हुए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीड़ित रहेगे।

वृश्चिक
समय की अनुकूलता के आभास के बीच लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा को टालें।

धनु
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग के बीच कॅरियर में बदलाव आएगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे हो रहे काम के चलते लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर
नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

कुम्भ
समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

मीन
योजना के अभाव में लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

Visits: 96

Leave a Reply