पंचांग व राशिफल – 10 जून 2020

पंचांग व राशिफल – 10 जून 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 20:09 तक
नक्षत्र श्रावण 14:53 तक
करण
कौवाला तैतिल 07:48 तक 20:09 तक
वार बुधवार
योग इंद्र 10:28 तक
सूर्योदय 05:26
सूर्यास्त 19:13
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल दोपहर 12:20 − 14:03
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज सभी कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। अभिभावकों की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।

वृष
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर पर ही परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्य का अनुष्ठान कर सकते हैं।

मिथुन
आज किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। आज आप कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

कर्क
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा। कोई पुरानी बातों को याद करके आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह
आज आपको किसी खास व्यक्ति से फायदा होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे।आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा।

कन्या
आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

तुला
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर जरुरत से ज्यादा भरोसा न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। कोई मांगलिक कार्य करने का प्लान बनायेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लायेंगे। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा, साथ ही कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब पहुंच जाएंगे| कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बनायेंगे और इस नई योजना मे आप सफल भी होंगे।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिलेगा।

कुंभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी काबिलियत से सारे मामले सरलतापूर्वक निपटा लेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगी।

मीन
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। कारोबारियों को नए सरकारी नियमों से फायदा मिलेगा। आपकी समझदारी आपको हर परेशानी से दूर रखेगी।

Visits: 115

Leave a Reply