एसपी ने किया धर्मस्थलों व बार्डर का निरीक्षण और दिये आवश्यक निर्देश

गाजीपुर, 08 जून 2020। पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी दी गई। धार्मिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,मास्क तथा सेनेटाइजर का प्रयोग तथा कोरोना वायरस से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए धार्मिक स्थलों के प्रमुखों को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत कप्तान द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के, कोतवाली- जंगीपुर बॉर्डर, कोतवाली-करंडा बार्डर पर पहुंच कर वहां लगे बैरियर का निरीक्षण किया गया। बार्डर के दोनों तरफ अवैध रूप से आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित मातहदों को आवश्यक निर्देश दिया गया। देखें वीडियो…….


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply