गैंगस्टर शातिर अपराधी असलहे और गांजे संग गिरफ्तार

गाजीपुर, 07 जून 2020। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम चकफातमा मंदिर के पास से एक शातिर तस्कर को अवैध असलहा तथा 2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
बताया गया है कि धानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह
के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मिली विशेष सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा।दौराने गिरफ्तारी पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व कारतुस तथा 2 किलो नाजायज गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त जयविष्णु गुप्ता उर्फ मुन्नु पुत्र गिरिजा गुप्ता निवासी ग्राम चकफातमा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर का शातिर अपराधी है जिस पर गैंगस्टर सहित पांच अपराधिक मुकदमें पूर्व से दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धाना पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेंज दिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में धानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के अतिरिक्त उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह व संदीप कुमार, मुख्य आरक्षी लालबहादुर मौर्या, आरक्षीगण नीरज यादव, नागेन्द्र यादव, विवेक कुमार व चालक कालीचरण मौजूद रहे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply