पंचांग व राशिफल – 05 जून 2020

पंचांग व राशिफल – 05 जून 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 24:44 तक
नक्षत्र अनुराधा 16:40 तक
करण
विष्टि बावा 13:59 तक 24:44 तक
वार शुक्रवार
योग सिद्ध 20:08 तक
सूर्योदय 05:26
सूर्यास्त 19:11
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल सुबह 10:36 − 12:19
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:46

राशिफल
मेष
समय अच्छा है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। तेल तिलहन अनाज और वस्त्रों के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। विलासिता के सामानों पर भारी खर्च के बीच झूठ बोल कर खुद नुकसान कर बैठेंगे।

वृषभ
व्यापार में बदलाव की स्थिति के बीच आकस्मिक धन लाभ होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। वाहन मशिनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे।

मिथुन
कई दिनों से जो रुके हुए कार्य आज सहज ही हो जाएंगे। पुराना दिया हुआ पैसा आज मिलने वाला है। मानसिक तनाव में रिलीफ मिलेगा। जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं, वह आज मिल सकता है।

कर्क
आप की कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। लेकिन कॅरियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। विदेश जाने के योग बनते बनते टल सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेंगी।

सिंह
भूमि में निवेश से लाभ होगा। अपनी बात को अधिकारी वर्ग को समझाने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी के चलते योग्यता अनुसार सफलता नहीं मिलेगी। अतिथियों के आगमन के चलते आज के सारे काम अटके रहेंगे।

कन्या
नए संबंधो में नजदीकी बढ़ेगी, किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव के चलते मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला
अपने कॅरीयर में बदलाव लाने की चाहत के बीच बड़ों की राय आपको सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। वैवाहिक अडचनें दूर करने के लिए ‘ॐ भोमाय नम:’ का नियमित जाप करें, लाभ होगा।

वृश्चिक
राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिमेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान की पढ़ाई को ले कर चिंतित रहेंगे।

धनु
समय रहते कार्य पूरा करें, क्योंकि मेहनत करने से भाग्य में बदलाव दिखेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक यात्रा के बीच आप की मन मर्जी से नुकसान हो सकता है। अपने बच्चो से मित्रवत व्यवहार करें।

मकर
नए व्यापारिक सोदे होंगे। मित्रों के सहयोग से कारोबार में उन्नति संभव है। वाणी पर संयम रखते हुए अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

कुम्भ
आज जोखिम-जमानत के कार्य टालें। पारिवारिक चिंता और तनाव रहेगा। संतान के कार्यो में व्ययवृद्धि होगी। अस्वस्थता व आलस्य आपको परेशान करेंगे।

मीन
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगो का तबादला हो सकता है। कारोबार में बड़े निवेश से बचें, संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा।

Views: 97

Leave a Reply