पंचांग व राशिफल – 30 मई 2020

पंचांग व राशिफल – 30 मई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 19:54 तक
नक्षत्र मघा 05:59 तक
करण विष्टि बावा 08:58 तक 19:54 तक
वार शनिवार
योग हरषाना 19:19 तक
सूर्योदय 05:28
सूर्यास्त 19:09
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल सुबह 08:53 − 10:36
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:46 ं

राशिफल.
मेष
कार्य विस्तार के योग है। लेकिन अधिकारी से विवाद हो सकता है। आप अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। आज आप धार्मिक कार्यो में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत के अलावा विद्युत उपकरण पर भी धन खर्च होगा।

वृषभ
प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नती के योग हैं। कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लें। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मिथुन
आज आपके साथ धोखा हो सकता है, किसी पर अंधविश्वास न करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव हे। शांति से समय व्यतीत करें।

कर्क
आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे। शादी शुदा लोगों को संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करे। बीमारी में पैसा लगेगा।

सिंह
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवन साथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती हे।

कन्या
किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। कॅरियर में उन्नति प्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।

तुला
नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेगे।

वृश्चिक
यश कीर्ति में वृद्धि के साथ ही व्यवसाय में लाभ संभव है। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हे। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा।

धनु
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। पुराने विवाद पक्ष में हल होने से तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाइयों साथ संबंध अच्छे होंगे।

मकर
ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। लेकिन जीवन साथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर होने की संभावना है। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे।

कुम्भ
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश संभव।

मीन
आज मित्रों का सहयोग करना होगा। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। समय रहते जरूरी काम निपटा लें। पारिवारिक लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यो से नाराज होंगे।

Visits: 13

Leave a Reply