भूकंप ! झटके से सहमे दिल्ली एनसीआर के लोग,भागे घर से बाहर
नई दिल्ली, 29 मई 2020। दिल्ली-एनसीआर में आज रात अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक झटका महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर बाहर भागे। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक बताया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रात 9 बजकर 8 मिनट पर हरियाणा के रोहतक में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है।
बताते चलें कि कोरोना लॉकडाउन में दिल्ली एनसीआर में पांच बार भूकंप आ चुका है। इससे पहले पिछले महीने दिल्ली में दो दिनों में लगातार दो भूकंप के हल्के झटके आए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने पहले भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी थी। वहीं, दूसरे दिन भूकंप 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था। समाचार लिखे जाने तक किसी जान माल की हानि नहीं हुई है।
Views: 11
Advertisements








