पंचांग व राशिफल 17 मई 2020

पंचांग व राशिफल 17 मई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 12:43 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 13:49 तक
करण
विष्टि बावा 12:43 तक 25:56 तक
वार रविवार
योग विष्कंभ 27:31 तक
सूर्योदय 05:33
सूर्यास्त 19:02
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल संध्या 17:21 − 19:02
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:44

राशिफल
मेष
आज का दिन पुराने झगड़ों और गलतफहमियों से मुक्ति मिलने का है। आप अपना पूरा ध्यान काम पर लगायें। अपनेपं व्यवसाय के विस्तार को लेकर किसी योजना पर आप गंभीरता से विचार कर सकते हैं। मन से भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।

वृष
आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। कुछ मामले में आपके लिए सफलता तो कुछ में असफलता रह सकता है। कोई अपना ही आपसे फायदा उठा सकता है। अपना काम ईमानदारी से करते रहें, विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

मिथुन
आज आप विचारों को व्यक्त करने में परेशानी का सामना कर सकते हैं। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, उचित समय का इंतज़ार करें। दूसरों के विचारों और बातों से इतना प्रभावित न हों कि सेहत बिगड़ जाये। कुछ समय से चल रही परेशानी व मानसिक तनाव का हल जल्द ही मिल जाएगा।

कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा, अगर कोई निर्णय लेना है तो आज ले सकते हैं। निजी जीवन और कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नौकरी में सफलता मिलने के संकेत हैं, लेकिन स्थिरता आने में थोड़ा समय लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम करें, सफलता मिलेगी।

सिंह
आज फिजूल परेशानियों में उलझने से मन में तनाव बढ़ेगा। इससे सेहत पर नकारात्मक असर होगा। आपके जीवन में वरदान हैं, उन्हें पहचानने के प्रयास करें, केवल परेशानियों पर फोकस न करें। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। आज परिवार में विवाद हो सकते हैं, इनसे प्रभावित न हों और अपना संयम बनाकर रखें।

कन्या
पार्टनरशिप बिजनेस वालों के लिए दिन लाभकारी है। किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। काम को लेकर लापरवाही न करें। करीबी प्रियजन से मतभेद न करें। पव्यवहार और सोच में संयम और सहनशीलता बनाने के प्रयास करें।

तुला
आज आप फिजूल की बहस से बचें और पुरानी बातों को भूलने का प्रयास करें। समय विपरीत हो सकता है। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी। व्यर्थ चिंताओं में दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा को उचित दिशा में लगाएं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।

वृश्चिक
आज का दिन विशेष फैसले लेने का है। आपको धैर्य से काम करना होगा। यह ध्यान रखें कि आपका निर्णय और आपकी सोच लम्बे समय तक के फायदे की होनी चाहिए। अपने आप में स्थिरता बनाएं रखने की आवश्यकता है और अपने भावों को नियंत्रण में रखने का भी प्रयास करें।

धनु
आज आप अलग-अलग विचारों में उलझे रह सकते हैं। किसी निर्णय को लेकर परेशान न हों, उसके बारे में पूरी जानकारी मिलने तक का इंतज़ार करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी जिस कारण लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें।

मकर
आज का दिन अच्छा हो सकता है यदि आप पार्टनर की तलाश में हैं। कुछ लोगों के साथ आपकी नोंकझोंक हो सकती है। किसी की बातों को दिल पर न लें। आज कार्यों में विलम्ब हो सकता है, तनाव न लें, अपने प्रयास निरंतर करते रहें। निजी जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो की भविष्य में आपके विचारों पर सकारत्मक प्रभाव डालेगा।

कुम्भ
आज का दिन फैसलों का सामना करने का है, जो आप आज तक टालने की कोशिश कर रहे थे। आज आपको वास्तविक परिस्थितियों के बारे में विचार करना होगा। किसी भी परिस्थिति में अपने बारे में अवश्य सोचें और निर्णय लेते समय हीन भावना न महसूस करें। अच्छे भविष्य के लिए निर्भयता से कदम उठाने चाहिए।

मीन
आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी, बीती बातों को लेकर अत्यधिक परेशान न हों। जीवन में आयी गतिहीनता जल्द दूर होगी। आपको अच्छे अवसर मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। आज स्थान परिवर्तन का कोई अवसर मिल सकता है। रिश्तों में थोडा संयम बनाए रखें।

Views: 85

Leave a Reply