हत्यारोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
गाजीपुर, 16 मई 2020। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के झोटना निवासी वृद्ध मृतक लालजी सिंह पुत्र स्व0 रामदेव सिंह के हत्यारोपी को शुक्रवार की रात बेसो नदी पुल ग्राम जाही से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारा झोटना गांव का ही पंकज सिंह पुत्र सभाजीत सिंह है।
बताते चलें कि गत चौदह मई को कोतवाली भुड़कुड़ा अन्तर्गत ग्राम झोटना में मृतक लालजी सिंह 75 वर्ष पुत्र स्व0 रामदेव सिंह अपने घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे रात्रि में चारपाई पर सोये हुए थे। उनकी गांव के ही पंकज सिंह उम्र 40 वर्ष द्वारा नशे की हालत में ईट से सिर कुँचकर नृशंस हत्या कर दी गयी थी। मृतक की पत्नी मनतोरना देवी की लिखित तहरीर के आधार पर पंकज सिंह पुत्र सभाजीत सिंह निवासी ग्राम झोंटना थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि मृतक लालजी सिंह उस रात अपने घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहे थे तो मैं भी शराब के नशे में मृतक की चारपाई पर सोने की जिद किया तो उन्होंने डांटकर भगा दिया। इससे क्रुद्ध होकर मैने देर रात लालजी सिंह की ईट से सिर कूचकर हत्या कर दी।
पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए उसे जेल भेंज दिया। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक द्वय अजय कुमार पाण्डेय व उमेश चन्द्र विश्वकर्मा तथा आरक्षीगण सौरभ यादव व द्वारिकानाथ यादव कोतवाली भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर रहे।
Views: 3









