पंचांग व राशिफल – 15 मई 2020

पंचांग व राशिफल – 15 मई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ
पक्ष पक्ष कृष्ण
तिथि अष्टमी 08:23 तक
नक्षत्र धनिष्ठा 08:21 तक
करण
कौवाला तैतिल 08:23 तक 21:22 तक
वार शुक्रवार
योग इंद्र 25:39 तक
सूर्योदय 05:33
सूर्यास्त 18:00
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल सुबह 10:36 − 12:17
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:44

राशिफल
मेष
आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।

वृषभ
कार्यस्थल पर अकारण तनाव संभव है। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा, धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

मिथुन
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है।

कर्क
अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह
अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी, चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।

कन्या
दिन की शुरुआत प्रश्ननाता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा, धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

तुला
व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशेली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा धन कोष में वृद्धि होगी। माता स्वास्थ में बदलाव होगा।

वृश्चिक
गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।

धनु
प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता हैं।

मकर
मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी, विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा। संतान सुख संभव है।

कुंभ
धर्मीक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी, शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी, शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।

मीन
अपने विचारों पर अंकुश रखें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पामनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

Visits: 122

Leave a Reply