बैठक में निपुण कार्य योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने पर बल

गाजीपुर। शिक्षा को और अधिक बेहतर बनने के लिए शिक्षा अधिकारी  उदय चंद राय ने ब्लॉक संसाधन केंद्र देवकली पर छः न्याय पंचायतों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर निपुण कार्य योजना पर विस्तार से जानकारी दी।                                 बैठक में देवकली, पहाड़पुर, नरीपचदेवरा, धरवां, बासूपुर, देवचंदपुर न्याय पंचायत के प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति में विभागीय समीक्षा भी की गयी। समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापक एवं समस्त सहायक अध्यापकों को विकासखंड की निपुण कार्य योजना की जानकारी दी गयी।

        खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज के बच्चे कल देश का भविष्य हैं। इसके लिए हमें अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम देना है। उन्होंने निपुण लक्ष्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, छात्र नामांकन, कायाकल्प, मिड-डे-मील, पुस्तक वितरण, यू डायस आदि की समीक्षा की। वहीं सभी विद्यालयों में कम से कम 80 फीसदी छात्र उपस्थिति हेतु रणनीति एवं विद्यालय  कार्य योजना प्रस्तुत की गई, साथ ही साथ विद्यालयों के कक्षा कक्ष रूपांतरण हेतु समस्त कक्षा कक्षों को आकर्षक बनाने के लिए प्रिंटरिच मैटेरियल दीवारों पर चस्पा करने, शिक्षण सहायक सामग्री, डायरी व एवं टीएलएम सामग्री का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। भाषा एवं गणित की संदर्शिका का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य करने पर बल दिया गया। बैठक में  विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने  निपुण लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकासखंड के एआरपी चंदन सिंह, पारस चौहान, रुपेन्द्र दुबे, हेड संकुल बिपिन कुमार शुक्ला, मणिकांत चौबे, इंदीवर ने निपुण कार्य योजना की स्ट्रेटेजी के साथ सभी अवयवों की विस्तार से बताया। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने अध्यापकों की समस्याओं को संज्ञान मे लेते हुए उसके  यथोचित समाधान पर चर्चा की।

Views: 52

Leave a Reply