अपहरण, रंगदारी व जान से मारने के आरोप में पूर्व सांसद गिरफ्तार

जौनपुर,11 मई 2020। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण, जान से मारने की धमकी देने व रंगदारी मांगने के आरोप में उत्तर प्रदेश के जौनपुर के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को पुलिस ने उनके आवास से रात में गिरफ्तार कर लिया। मुख्य न्यायायिक दण्डाधिकारी जौनपुर ने बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेंज दिया। पूर्व सांसद इससे पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
बताया गया है कि जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ तहरीर देकर अपहरण एवं धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। वहीं 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से आक्रोशित पूर्व सांसद ने अपने ऊपर हुए कार्यवाही को साजिश करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के राज्य मंत्री गिरीश यादव पर गंभीर आरोप लगाये हैं। भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल के राज्य मंत्री गिरीश यादव सदर सीट से विधायक हैं। पूर्व सांसद फने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाया है, तो जौनपुर के एसपी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।देखें वीडियो……

Visits: 99

Leave a Reply