पंचांग व राशिफल – 06 मई 2020

पंचांग व राशिफल – 06 मई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास वैशाख
तिथि चतुर्दशी 19:46 तक
नक्षत्र चित्रा 13:47 तक
करण
गारा वणिजा 09:33 तक 19:46 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार बुधवार
योग सिद्धि 20:34 तक
सूर्योदय 05:40 तक
सूर्यास्त 18:54 तक
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल दोपहर 12:17 − 13:56 तक
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी आपको जीवन में आगे बढ़ाएगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम का आनंद आएगा और उनकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी तथा कार्यों के पूरे होने से आप प्रसन्न रहेंगे।

वृष
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण क्षमता मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी

मिथुन
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कुछ नया पढ़ना, देखना और सुनना पसंद करेंगे। दामपत्य जीवन में तनाव रहेगा। शादीशुदा लोगों को संतान के साथ वक्त बिताना पसंद आएगा। काम के अच्छे नतीजे मिलने के संकेत है फिर भी आपको अधिक प्रयास करना होगा ताकि आपके कामों में सफलता मिल सके।

कर्क
आज आप परिवार का ध्यान रखेंगे और उनके साथ समय बिताएंगे। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम में उनकी स्थिति मजबूत होगी और उनका बोलबाला रहेगा। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

सिंह
आज का दिन अच्छा रहेगा। घर पर ही रहें अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम में मजा आएगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी।

कन्या
आज का दिन सामान्य है। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझकर उस पर विचार करेंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को शुभ नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने विरोधियों पर विजयी रहेंगे।

तुला
आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके भीतर आत्मविश्वास रहेगा, जिससे आप हर काम में सफलता अर्जित करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने पूर्वजों की पुरानी बातों को याद करके दिल को खुश करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सूझबूझ और आपकी मेहनत आपके काम आएगी।

वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। आय में कमी होने से परेशानी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में तनाव बढ़ेगा परन्तु रिश्ते में मजबूती रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे।

धनु
आज का दिन अच्छा रहेगा। आय में बढ़ोतरी से मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में भी सुख भरे पल आएंगे। दांपत्य जीवन में रिश्ता मजबूत रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। घर में राशन का सामान खरीद कर लाएंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप दूसरों की भलाई का काम करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और अच्छे नतीजों की प्राप्ति होगी। रिश्ते में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। रोमांस के अवसर मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।

कुम्भ
आज का दिन कमजोर रहेगा। चिंताओं के कारण सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आय में कमी आयेगी। घर वालों के साथ वक्त बिताने से नई ऊर्जा मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन
आज का दिन अच्छा रहेगा पर स्वयं भावुक रहेंगे। घर का सम्मान बढ़ेगा, परिवार को काफी महत्व दिया जाएगा। शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

Views: 41

Leave a Reply