आग से दुकान का सारा सामान जला

गाजीपुर, 01 मई 2020। जनपद के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर बाजार में एक कपड़े की दुकान में आग लगने से सारी लेईपूजी जलकर नष्ट हो गई। बताया गया है कि आग विद्युत शार्ट सर्किट के कारण लगी।


बताया गया कि नगर के गांधी रोड पर जलकल परिसर के नजदीक विश्वनाथ विजय कुमार की कपड़े की दुकान में दोपहर में आग लग गई थी। इसी आग में झुलस कर दुकान के मालिक रजनीश झुनझुनवाला 30 वर्ष की मौत हो गई तथा लाखों का कपा जलकर राख हो गया। विश्वनाथ वस्त्रालय में धुंआ उठता देख आग की अनहोनी की आशंका पर वहां लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखें कपड़ों के जल जाने से भारी नुकसान हो चुका था। देखें वीडियो………

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply