पंचांग व राशिफल – 28 अप्रैल 2020

पंचांग व राशिफल – 28 अप्रैल 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी 15:04 तक
नक्षत्र आर्द्रा 25:28 तक
करण
बालवा कौवाला 15:04 तक 27:14 तक
वार मंगलवार
योग सुकर्माण 22:50 तक
सूर्योदय 05:46
सूर्यास्त 18:50
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल दोपहर 15:34 − 17:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:44

राशिफल
मेष
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कुछ नया रिस्क लेकर नये काम या बिजनेस में योगदान देंगे, जिससे सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन भी सामान्य रहेगा। परिवार का माहौल शांति देगा। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृष
आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में चल रही चिंताओं के कारण सोच विचार करना होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा। मन में खुशी और प्रेम रहेगा। दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और उल्टा सीधा भोजन करने से बचना चाहिए।

मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। पुराने कामों के चलते आप पर मानसिक दबाव रहेगा। आपकी आय बढ़ेगी, ज्यादा मुश्किलें नहीं आएंगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा काम करना होगा क्योंकि अभी आपको नतीजे मिलने में समय बाकी है।

कर्क
आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। आय सामान्य रहेगी, मानसिक रूप से तनाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। किसी साथी की सलाह लें। दांपत्य जीवन में समस्या बढ़ सकती है। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके लिए रंग लेकर आएगी और आपको सफलता मिलेगी।

सिंह
आज का दिन लाभदायक होगा। आपकी आय बढ़ेगी। आपके नये विचार आपके काम आएंगे काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपको काम में आनंद आएगा। इससे अच्छी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या
आज का दिन अच्छा रहेगा। काम में ध्यान देने के कारण परिवार को समय कम देंगे। बेवजह की चिंताओं से दूर रहें। अंजाने डर से परेशान रहेंगे। कानून के खिलाफ कोई काम ना करें। सेहत कुछ बिगड़ सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला
आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। आज के दिन खुश रहें। नई ट्रिक लगाकर आप दिन को मनोरंजक बनाएंगे, जिससे आप और लोग काफी खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में किसी की सेहत कमजोर रहेगी लेकिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक
आज का दिन सेहत के लिए कमजोर रहेगा। आप बेचैनी महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंता मग्न हो सकते हैं। दांपत्य जीवन फिर भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी को प्रेम करेंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज किसी नए दोस्त से बातचीत का मौका मिलेगा। दूसरों के झगड़े में टांग न अड़ायें।

धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में ध्यान देंगे। नई टेक्निक लगाकर कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आपका प्रिय कुछ ऐसी बातें भी करेगा, जो आपको भविष्य के लिए सोचने पर विवश कर देंगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे पर आपको और मेहनत करनी होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मकर
आज का दिन बढ़िया नहीं रहेगा। थोड़ा ध्यान रखें। सेहत का भी ध्यान रखें और चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें।किसी विरोधी से बचें क्योंकि इससे चिंता बढ़ेगी, फिर भी वह आप से जीत नहीं पाएंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में कुछ अच्छे काम होंगे।

कुंभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी संतान के बारे में सोचेंगे। उनके भविष्य की चिंता होगी। पढ़ाई में विघ्न आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग कुछ अलग अंदाज में कार्य करेंगे, उससे प्रिय खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी।

मीन
आज का दिन परिवार में जिम्मेदारियों को समझाने वाला रहेगा। आप अपनी भूमिका को समझें और परिवार में आवश्यक कार्यों को अंजाम तक पहुंचाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

Views: 85

Leave a Reply