पंचांग व राशिफल – 27 अप्रैल 2020

पंचांग व राशिफल – 27 अप्रैल 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 14:27 तक
नक्षत्र म्रृगशीर्षा 24:25 तक
करण
विष्टि बावा 14:27 तक 26:52 तक
वार सोमवार
योग अतिगंदा 23:32 तक
सूर्योदय 05:47
सूर्यास्त 18:49
चंद्रमा वृष राशि में
राहुकाल सुबह 07:25 − 09:02
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:44

राशिफल
मेष
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपकी बातों को आज तवज्जो दी जाएगी। रिश्तेदारों से अपनापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

वृष
शोध से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड आपको काफी आगे ले जाएगा। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी।

मिथुन
आज का दिन शुभ रहेगा। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। अपने किसी मित्र या पुराने सहायक से सलाह अवश्य लें।अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। पैसा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क
आज आपको धन लाभ होने के आसार हैं। कुछ सामाजिक हितों के काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कुछ नया शुरू करने या नई जिम्मेदारी मिलने का दिन है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।

सिंह
काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ इनकम बढ़ाने के लक्ष्य पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इसका आप को फायदा मिलेगा। कोई नई डील मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आ सुखद नतीजे मिलेंगे।

कन्या
आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। आज आपको कुछ अच्छी सूचनाएँ मिल सकती हैं। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी आज फायदे होंगे। जीवनसाथी का व्यवहार बहुत ऊर्जा देने वाला हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें होंगी। सेहत कमजोर रहेगी।

तुला
आज किसी भी बात में टालमटोल न करें। आज मन और मस्तिष्क में एक नयी ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगायें तो सफलता मिलेगी। आज आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है। यश और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ कोई मन-मुटाव न रखें।

वृश्चिक
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसका जल्द ही हल मिलेगा। अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें। अपने आप पर भरोसा रखें। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

धनु
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरूर बरतें और मास्क लगाएं। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। यात्राओं से नुकसान हो सकता है।

मकर
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार व प्रयासों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। परिवार के साथ कुछ अच्छी यादें इकट्ठा कर सकते हैं।

कुंभ
आज के दिन आपमें ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। मन में उदासी महसूस हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए आप निकट भविष्य में विदेश भी जा सकते है। ऑफिस में चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा होगा।

Views: 85

Leave a Reply