कलयुगी पौत्र ने दादा को भेजा परलोक
गाजीपुर,25 अप्रैल 2020। आपसी जमीनी विवाद में पौत्र ने पिता के साथ मिलकर,लाठीडंडे से पीटकर अपने वृद्ध दादा को मौत की नींद सुला दिया।
यह घटना जमानियां थाना क्षेत्रान्तर्गत बरुईन गाँव मे घटी। बताया गया है कि बरूईन निवासी हरिहर तिवारी उम्र लगभग 72 वर्ष का अपने पुत्र भीष्म दत्त तिवारी तथा पोते विद्यासागर से पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। उसी को लेकर आज बाप बेटे मिलकर हरिहर तिवारी से तू-तू मैं-मैं करने लगे और फिर लाठी-डंडे से पीटकर उनकी हत्या कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग घायल अचेत पड़े वृद्ध हरिहर तिवारी को इलाज के लिए उनके दूसरे पुत्र डॉ भृगुनाथ तिवारी के दवाखाने पर ले गए परन्तु तब तक हरिहर तिवारी की मौत हो चुकी थी।पिता की मौत पर डाक्टर रोने लगे और उनके घर में कोहराम मच गया। डॉक्टर भृगुनाथ तिवारी ने बताया कि भीष्म तिवारी पिछले 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं।
घटना की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। डा.भृगुनाथ तिवारी ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक की बाइट ………
Views: 11









