सनसनी ! एक ही घर से बरामद हुए पांच शव

एटा, 25 अप्रैल 2020। उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर के श्रृंगारनगर मोहल्ले में आज सुबह एक मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव संदिग्ध हालत में बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के अनुसार,आज सुबह सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजेश्वर पचौरी के मकान में एक महिला का शव चारपाई पर पड़ा है। इस सूचना के मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दिव्या 37वर्ष का शव मुख्य दरवाजे के पास चारपाई पर पड़ा मिला। इसके अलावा दिव्या की बहन बुलबुल 27वर्ष, पुत्र आरुष आठ वर्ष तथा एक अन्य बच्चे का शव कमरे के भीतर मौजूद रहा। दिव्या के ससुर राजेश्वर पचौरी का शव उसी मकान के दूसरी मंजिल पर मिला। पुलिस को मकान की जांच करने पर कोई भी सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिला।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने
बताया कि रसोई में रखे दूध को जांच के लिए भेजा गया है कि कहीं भी उसमें कोई विषाक्त पदार्थ तो नहीं मिला है।उन्होंने बताया कि दिव्या के गले पर निशान पाये गये हैं,शवों के पास सल्फास की गोलियां और हार्पिक की बोतल मिली है। इसलिए मामला संदिग्ध दिखता है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया और घटना के रहस्य का पर्दाफाश करने में जूटी हुई है।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply