जन सहयोग से कर्मयोद्धाओं ने किया खाद्यान्न का वितरण

गाजीपुर,22 अप्रैल 2020। गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से आज भी “मोदी कीट” लोगों के सेवार्थ मंडलों में भेजा गया। कीट बनाने का काम लगातार जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह और कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता द्वारा तैयार किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री रंजू शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के जन सहयोग से प्राप्त मोदी कीट का वितरण अंधऊ बाईपास स्थित मुसहर बस्ती तथा फुटपाथ पर रहने वाले लोगों में किया।नगर क्षेत्र में गोराबाजार के गरीब लोगों को जिला कार्यालय मंत्री राजन प्रजापति ने आज मोदी किट का वितरण किया।


इसी क्रम में भाजपा जखनियां द्वितीय मंडल द्वारा जन सेवा के माध्यम से लोगों को सहायता देने का क्रम लगातार चल रहा है। कार्यक्रम के तहत आज शहीद ग्राम धामूपुर, रेलवे स्टेशन दुल्लहपुर, चौबे का पूरा, भाटटोली, बॉसफोर बस्ती, मुसहर बस्ती मे लोगों की संक्रमण सुरक्षा हेतु हस्तनिर्मित 350 मास्क का वितरण एवं हैंड वास जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल पांडेय के नेतृत्व में अभियान चला कर सोशल डिस्टैंशिंग को बनाए रखते हुए कराया गया। जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने बताया कि 10बुथ के महिला कार्यकर्ताओं द्वारा निर्मित मास्क के वितरण के अलावा अबतक कुल 2000 मास्क बांटा जा चुका है। मंडल अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि इस दौरान अब तक मंडल के लगभग 700 गरीब परिवारों को जन सहयोग से निर्मित मोदी किट के माध्यम से राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया है तथा प्रधानमंत्री केयर फंड में 39700/-रूपया तथा 147 लोगो के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड कराया गया है।
इसी प्रकार जरूरतमंदो को अपने आवास से संचालित कर रहे भोजन वितरण कार्यक्रम के चौबीसवें दिन पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र ने कहाकि मानवता के लिए काल बने कोरोंना के चलते आज तमाम पाबंदियो के बाद भी दुनिया में मौत और महामारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, सर्वत्र तबाही मचाने के उपरांत यह वायरस अब हमारे देश भारत में भी भूचाल पैदा करने की फिराक़ में है, इसके मायावी रूप के चलते बिना किसी लक्षण के लोग इसकी चपेट में आने लगे है अब तो संक्रमित और स्वस्थ की पहचान कर पाना भी मुश्किल होता जा रहा है। आज परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी प्रतिकूल क्यों न हो, ईश्वर पर पूर्ण विश्वास और खुद पर भरोसा रखते हुए हर हाल में हमें यह जंग जीतना होगा, यह तभी संभव है जब कोरोंना को परास्त करने हेतु ब्रम्हास्त्र के रूप में अपनाएं जा रहे सामाजिक दूरी के नियम के साथ ही संक्रमण से बचाव हेतु अन्य सारे आवश्यक उपायों का हम कड़ाई से पालन करते हुए लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यदि हमने ऐसा नहीं किया और हमसे गलती से भी कोई चूक हो गई तो आने वाला समय हमारे देश के लिए कितना भयावह होगा और इसकी हमें कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, इसकी कल्पना मात्र से कलेजा काँप उठता है, आइए हम संकल्प ले की कोरोंना को पूरी तरह परास्त होने तक हम न तो स्वयं कोई लापरवाही करेंगे न हीं अपने आस-पास किसी को करने देंगे।
बताते चलें कि ” हर जरूरतमंद की थाली में पहुंचेंगा भोजन ” के पवित्र संकल्प के साथ भोजनालय में आज के मुख्य दानदाता के रूप में टेढ़ी बाजार निवासी रिशु अग्रवाल जी, सभासद गोपाल जी वर्मा एवं अंजही घाट निवासी शिक्षक अभिषेक राय ” पिंटू जी ” ने खाद्य सामग्री व नगद राशि का सहयोग देते हुए इस नेक अभियान को गति प्रदान किया। आज उनके सहयोग से 2800 लोगों को खाद्यान्न वितरण किया गया।इनके कार्य को अनुकरणीय एवं महान बताते हुए श्री मिश्र ने हृदय से साधुवाद प्रकट किया।

Views: 10


Leave a Reply