पंचांग व राशिफल – 22 अप्रैल 2020

पंचांग व राशिफल – 22 अप्रैल 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 31:57 तक
नक्षत्र रेवती 05:37 तक
करण
चतुष्पदा नागा 18:47 तक 31:57 तक
वार बुधवार
योग विष्कंभ 22:15 तक
सूर्योदय 05:51
सूर्यास्त 18:46
चन्द्रमा मीन राशि में
राहुकाल दोपहर 12:19 − 13:56
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं


राशिफल
मेष
आज अतीत को छोड़कर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान दें। आज जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो सकता है। आज आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा।

वृष
आपको जीवन में चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें।

मिथुन
आज आपके सामने अचानक नयी परिस्थितियां आ सकती है। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आज आप अपनी किसी मीठी यादों के जरिये आनंद की अनुभूति कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में फायदा हो सकता है।

सिंह
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है। पैसों के सिलसिले में सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा।

कन्या
छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे। आप में से कुछ कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है।

तुला
आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। कार्य सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा। परिवारजनों से पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

धनु
खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए आवश्यक होगा। विरोधियों के प्रति सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

मकर
आज आपकी ऊर्जा सक्रिय है। आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।

कुंभ
आर्थिक तौर पर आज का दिन कमजोर रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बनी रह सकती हैं। परिवार का वातावरण आपकी चिंताओं को और अधिक बढ़ा सकता है। किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

मीन
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप खुद को उर्जा से भरा पायेंगे। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply