चोर समझकर पीटने से विक्षिप्त की गई जान

गाजीपुर,19 अप्रैल 2020। ग्रामीणों द्वारा चोर समझकर पीटे जाने से एक अर्धविक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना सादात थाना क्षेत्र के बरहहपार भोजुराय गांव में बीती रात घटी।
बताया गया कि मृतक कल देर रात बरहपार भोजुराय पहुंचा था जहां बनवासी परिवार के लोगों ने उसे खाना भी खिलाया। खाना खाने के बाद वह उजूल फजूल बकने लगा और फिर वह लोगों को गालियां देने लगा। लोगों ने उसे चोर समझकर लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने जख्मी व्यक्तिको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के परसनी कलां निवासी सूर्यनाथ सिंह के पुत्र राकेश सिंह उम्र 45 वर्ष के रुप में की गयी,जो मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त थे। अर्धविक्षिप्तता के चलते ही वह रात में बरहपार भोजुराय गांव जा पहुंचा था, जहां यह हादसा हुआ।
थानाध्यक्ष सादात रविन्द्र भूषण मौर्य के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह एसपी सिटी प्रदीप कुमार, सीओ महिपाल पाठक सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से जांच पड़ताल की। इस सम्बन्ध में पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।सुने पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह की बाइट…..


Views: 7


Leave a Reply