आंखमिचौनी! अब नया तेंदुआ आया सामने, वन विभाग को नही मिला तेंदुए का सुराग,
गाजीपुर,17 अप्रैल 2020। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के नवापूरा तथा आसपास के गांव में पिछले 3 दिन से तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।ग्रमीणों का कहने है कि वुधवार की शाम तेंदुआ उस समय दिखा था, जब किसान खेतों में गेहूँ की फसल काट रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी अपने अधिकारियों संग पिछले तीन दिनों से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के सिवान में जाल बिछाए हुए हैं। वन विभाग की मुस्तैद टीम अभी तक तेंदुए का सुराग लगाने में सक्षम नहीं हो पायी है। विभागीय लोगों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए फतेहपुर अटवा, जल्लापुर, नगवा, नवापूरा, चकफरीद, वेदापुर, हैंसी व सुसुंडी गांव के क्षेत्रों तक काम्बिंग कर नजर रखी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल भी लगाया गया है तथा दो पिजड़ो में बकरी बांध कर उसको फंसाने का उपाय किया गया है परंतु अभी तक तेंदुआ चकमा ही दे रहा है। पता चला है कि तेंदुए को ग्रामीणों से बचाने के लिए वन विभाग ने ट्रेंकुलाइजर का भी प्रबन्ध किया है ताकि तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर जीवित पकड़ा जा सके।
बताते चलें कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में तेंदुआ यदा-कदा दिखता रहा है और ग्रामीणों के कहने के बावजूद वन विभाग की तंद्रा नहीं टूटी थी। गत 12 अप्रैल को नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव में तेंदुआ दिखा तो ग्रामीणों ने उसे खदेड़ने का प्रयास किया तो तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया। लोगों की सूचना के कई घंटों बाद वन विभाग की टीम सुसुंडी पहुंची और तेंदुए का पता लगाने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सकी। दोपहर में आखिरकार हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर शोर-शराबा कर हांका लगाना शुरू किया तो तेंदुआ झाड़ी में से निकल कर उनकी तरफ झपटा। जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों में उसे घेरकर लाठी-डंडों से पीटकर मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद अब यह नया तेंदुआ पिछले 3 दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग डर के मारे घरों में रहने को बाध्य हैं।देखें वीडियो…..
Views: 1









