तत्परता ! एडीजी ने किया हाटस्पाट क्षेत्र का निरीक्षण, ली अधिकारियों की क्लास
गाजीपुर,17 अप्रैल 2020। कोविद19 के मद्देनजर
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ब्रजभूषण ने पुलिस व जिला प्रशासन संग बैठक कर स्थितियों की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संग जिलाधिकारी कार्यालय में बने कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। वहां ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से कंट्रोल रूम में आ रही पीड़ितों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली गई। अपने जिला भ्रमण के दौरान उन्होंने जिले में सील किए गए कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैनात पुलिस कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने वहां तैनात सभी लोगों से सोशल डिस्टेन्सिग बनाये रखने व लाॅकडाउन का पूर्ण पालन कराने हेतु निर्देशित किया।
इसी क्रम में एडीजी ने पुलिस लाइन में रिक्रुट आरक्षियों के बैरक आदि का निरीक्षण किया तथा पुलिस विभाग के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर शान्ति सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के मीटिंग की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Views: 3









