पंंचांग व राशिफल – 15 अप्रैल 2020

पंंचांग व राशिफल – 15 अप्रैल 2020
पंचाग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 16:56 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 21:00 तक
करण
कौवाला तैतिल 16:56 तक 29:28 तक
वार बुधवार
योग सिद्ध 17:28 तक
सूर्योदय 05:59
सूर्यास्त 18:42
चन्द्रमा मकर राशि में
राहुकाल सुबह 12:20 − 13:56
शुभ मुहूर्त अभिजीत नहीं है

राशिफल
मेष
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व चिंता हावी रहेंगे।

वृषभ
परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा।

मिथुन
आज कल आप बहूत ज्यादा बोलने लग गए हैं। किस के सामने क्या बोलना है, कैसे बोलना है सीखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी।

कर्क
अपने चतुर्य से अपने काम बनवा लेंगे। किसी व्यक्ति विशेष पर आकर्षित होंगे। शरीर कष्ट संभव है। भय व चिंता हावी रहेगी। फालतू खर्च होगा। परिवारिक कलह से बचें। जोखिम न लें, हानि संभव है।

सिंह
अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप जी काम को जितनी जल्दी शुरू करना चाहते हैं, उतना ही विलंभ होगा। आर्थिक कष्ट सताएंगे। निवेश शुभ रहेगा।

कन्या
आप की कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया वाहन सुख संभव है। परिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

तुला
नेत्र सम्बंधीत पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। धर्म में रुचि रहेगी। वैवाहिक बाधा दूर होंगी। नौकरी में तबादला हो सकता है।

वृश्चिक
संकुचित विचार धारा आप को पीछे धकेल रही है। अपनी मानसिकता बदलें। जमानत के कार्य न करें, लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे।

धनु
परिवार में विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर
उम्र के साथ सेहत कमजोर हो रही है, आप व्यर्थ चिंता छोड़े और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कुंभ
दिन की शुरुआत आलस भरी रहेगी। माता पिता से किसी बात से असहमत रहेंगे। पेट से संबंधित रोग उभर सकता हैं, सतर्क रहें कार्यशैली में बदलाव की जरूरत है, खर्च बड़ेंगे।

मीन
समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने सम्पर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।

Views: 89

Leave a Reply