अवैध शराब निर्माण में दो धराये,नब्बे लीटर शराब बरामद
गाजीपुर,13 अप्रैल 2020। नन्दगंज थाना पुलिस ने
ईंट भट्ठे पर अवैध
निर्माण में लगे दो लोगों को मय अवैध शराब गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
बताया गया है कि अवैध शराब निर्माण की सूचना पर संध्या करीब साढ़े पांच बजे ग्राम रजादी के रामकिशुन के ईट भट्टे पर दबिश दी। पुलिस टीम ने कोयले के ढेर के पास अवैध शराब निर्माण में लिप्त दो लोगों को अवैध 90 लीटर कच्ची देशी शराब तथा करीब 8 कुन्तल लहन के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त विनोद बिन्द पुत्र मुसाफिर बिन्द निवासी ग्राम- महुआं (सकरा) थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर तथा शिवचन्द बिन्द पुत्र रामराज बिन्द निवासी ग्राम-रजादी थाना-नन्दगंज जनपद-गाजीपुर के निवासी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धाना नन्दगंज पर एक्साइज एक्ट के तहद मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कारर्वाई की जा रही है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अवैध शराब बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी,उपनिरीक्षक त्रय मो0 तारिक अंसारी, बलवन्ता व कृष्णकान्त गौतम,आरक्षीगण कासिम सिद्धिकी,अजय कुमार गुप्ता,सुबरन यादव, विनय कुमार, विवेक कुमार कनौजिया,मो0 आरिफ,धीरज राव भाष्कर तथा महिला आरक्षीगण आकांक्षा मिश्रा, नेहा अग्रहरि व रेशमा कुमारी शामिल रहे।
Views: 4









