पंचांग व राशिफल – 10 अप्रैल 2020

पंचांग व राशिफल – 10 अप्रैल 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया 21:38 तक
नक्षत्र विशाखा 21:54 तक
करण
वणिजा विष्टि 11:05 तक 21:38 तक
वार शुक्रवार
योग सिद्धि 26:20 तक
सूर्योदय 06:04
सूर्यास्त 18:39
चन्द्रमा तुला राशि में
राहुकाल सुबह 10:47 − 12:22
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:57 − 12:47

राशिफल
मेष
दिन शुभ है। सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी। घरेलू कार्य में दिन बीतेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी।

वृषभ
काम की व्यस्तता में परिवार को नजरअंदाज कर रहे हैं। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। मन पसंद भोजन मिलेगा।

मिथुन
आज परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा। व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर कार्य करें, स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क
आज का दिन आप मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंगे। दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बीतेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे पर संभल कर रहें।अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी।

सिंह
व्यवसाय में सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम दें। लापरवाही से काम नहीं करें। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी।

कन्या
आज लाभकारी निवेश बढ़ेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा। वाहन प्राप्ति के योग हैं। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है। आर्थिक लाभ होगा।

तुला
पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। आशानुरूप आमदनी होगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ होने वाला है।

वृश्चिक
दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण से ना खुश रहेंगे। किसी की भी निंदा न करें। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।

धनु
समय पर काम होने से राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव से लाभ होगा। निवेश में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग होगा। मित्रों के साथ देव दर्शन होंगे।आज खर्च अधिक होने की उम्मीद है।

मकर
कारोबार में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। व्यवहार कुशलता एवं सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधन होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ
दूसरे के भरोसे अपना नुकसान कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आज लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें। परिवार की समस्याएं हल स्वविवेक से हल होंगी। दूसरों को देखकर द्वेष करना छोड़ दें।

मीन
आज आप को परिजनों इष्ट मित्रों से भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते है। व्यापार अच्छा चलेगा। मेहमानो का आगमन होगा। अचानक धन प्राप्ति संभव है।

Views: 76

Leave a Reply