विधायक निधि पर रोक ,  मंत्री व विधायकों की सैलरी में होगी 30 प्रतिशत की कटौती,

लखनऊ, 08 अप्रैल 2020।आज शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग से सम्पन्न हुई कैबिनेट बैठक में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 4 प्रस्तावों पर मुहर लगायी। कैबिनेट ने फैसला लिया कि प्रदेश के मंत्री और सभी विधायकों की सैलरी से 30 प्रतिशत कटौती की जायेगी। इसके साथ ही विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि को एक साल के लिए सस्पेंड किया जाएगा। कटौती से मिली धनराशि को कोविड फंड में डाला जाएगा।
बताते चलें कि कैबिनेट बैठक के पूर्व सरकार ने कोविद से विशेष प्रभावित 15 जिलों के सभी हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील करने का आदेश जारी किया है। हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सभी आवश्यक चीजों को जिला प्रशासन मुहैया कराएगा। हाटस्पाट के क्षेत्रों में दूध, राशन जैसी सभी जरूरत वाली दुकानें व बैंक भी बंद रहेंगें। शासन द्वारा कोविद से आज शाम तक प्रभावित नागरिकों की सूची जारी की है……इसके साथ ही प्रदेश भर में किसी को भी घर से बाहर निकलने पर फेस ढकना अनिवार्य कर दिया गया है…. फेस मास्क के रुप में साफ तौलिया, गमछा या महिलाएं दुपट्टे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं….।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply