मानवता ! विदेश में रह रहे मनोज सिंह ने पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ
गाजीपुर,08 अप्रैल 2020। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग की आवश्यकता के मद्देनजर लॉक डाउन के दौरान अपने अपने घरों में बन्द गरीब बेसहारा मजदूरों को भोज्य सामग्री देने के पुण्य कार्य में शासन प्रशासन के साथ साथ गाजीपुर के माटी के लोग जी जान से लगे हुए हैं। जिले से ताल्लुक रखने वाले जिले के समाजसेवियों सहित दानवीर सात समंदर पार बैठे लोग भौगोलिक दूरी की सारी सीमाओं को तोड़ते हुए दिल खोल कर इस अभियान में सक्रिय योगदान हेतु आगे आ रहे है। वर्तमान दुबई में रह रहे गाजीपुर के मूल निवासी मनोज कुमार सिंह ने सुबह-शाम दोनों समय जरूरतमंदो के लिए तैयार हो रहे भोजन के एक दिन का पूरा खर्च उठाते हुए अपने गाजीपुर में निवास कर रहे परिजन के माध्यम से 2080 भोजन पैकेट के लिए सम्पूर्ण खाद्य सामग्री,आटा,तेल, सब्जी,चावल का सहयोग प्रदान किया है। इनके कार्य को प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय बताते हुए पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र ने उन्हें हार्दिक धन्यवाद देते हुए भोजन वितरण में शामिल सभासद गोपाल वर्मा, पूर्व सभासद संदीप श्रीवास्तव, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, दीपक वर्मा, मनोज पाण्डेय, अन्नू पाण्डेय,अजय यादव, राज सैनी सहित सभी कर्मवीर सहयोगियों के प्रति सुख- समृद्धि एवं आरोग्य की इश्वरीय कामना के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी क्रम में समाजसेवी पूर्व सभासद संजय सिंह द्वारा आरटीआई मैदान में फसें सभी मजदूरों को राहत सामग्री व लंच पैकेट वितरित किया गया। संजय सिंह ने बताया कि आज दसवें दिन असहायों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को खीर के साथ 250 लंच पैकेट व पानी का बोतल वितरण किया गया। दुल्लहपुर प्रतिनिधि के अनुसार – कोरोना वायरस जैसी महामारी ने लोगों पूरी तरह से तबाह कर दिया है। कोरोना महामारी संकट में ऐसे बहुत गरीब तबके के लोग हैं जो जरूरतमंद सामग्री के लिए तरस जा रहे हैं। ओम मां आदिशक्ति संस्कार शैक्षिक एवं सामाजिक विकास ट्रस्ट देवा के सौजन्य से ट्रस्टी शारदानंद राय द्वारा दुल्लहपुर देवा आदि गांव के मुसहर बांसफोर के साथ-साथ असहाय विकलांग गरीबों को आटा चावल दाल तेल मसाला सब्जी आदि आवश्यक सामग्री को लेकर उनके घर जाकर वितरण किया गया तथा रेलवे स्टेशन के आसपास रह रहे मजबूर गरीबों को भी खाद्यान्न सामग्री का पैकेट दिया गया। जरूरतमंद सामग्री का थैला पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। ट्रस्टी शारदानंद राय के नेक कार्य की चर्चाएं लोगों द्वारा किया जा रहा था क्योंकि वे समय-समय पर जरूरतमंदों के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। शारदानंद राय ने कहा कि सभी लोगों को किसी भी महामारी या संकट में गरीबों के प्रति ध्यान देना चाहिए तथा उनको आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध करानें में आगे आना चाहिए,ऐसा करना पुनीत कार्य होता है। वितरण के सहयोग में पत्रकार संजय चौबे, समाजसेवी चंदन पाण्डेय, नीरज राय, सूरज राय, अंबुज राय, अजय चौबे,आशीष राय , अनिल राय व सुनिल भारद्वाज आदि लोग शामिल रहे।
Views: 5









