पंचांग व राशिफल – 08 अप्रैल 2020

पंचांग व राशिफल – 08 अप्रैल 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 08:05 तक
नक्षत्र चित्रा 27:00 तक
करण
बावा
बालवा
08:05 तक
18:10 तक
वार बुधवार
योग व्याघात 14:09 तक
सूर्योदय 06:07
सूर्यास्त 18:38
चन्द्रमा कन्या राशि में
राहुकाल दोपहर 12:22 − 13:56 शुभ मुहूर्त अभिजीत नहीं है

राशिफल
मेष
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

वृषभ
समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

मिथुन
आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

कर्क
आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

सिंह
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल-बूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या
अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

तुला
अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनी देव की आरधना लाभ दायक रहेगी।

वृश्चिक
नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभफल देंगे।

धनु
समय का सदुपयोग करें। अपनी सांगत बदलें। दूसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मकर
समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

कुंभ
आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

मीन
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी।

Visits: 79

Leave a Reply