आग्रह ! प्रधानमंत्री ने 5 अप्रैल की रात दरवाजे पर दीपक जलाने का किया आह्वान

नई दिल्ली, 03 अप्रैल 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे देशवासियों से अपने वीडियो संदेश के द्वारा मुखातिब हुए। उन्होंने देशवासियों से रविवार पांच अप्रैल को रात नौ बजे से अगले नौ मिनट तक लाइट बंद कर दीपक जलाने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के बाद लॉकडाउन के आज नौ दिन पूरे हुए हैं। इसमें आप सभी ने अनुशासन और सेवा भाव का परिचय दिया है, वह अभूतपूर्व है। शासन-प्रशासन और जनता जनार्दन ने मिलकर स्थिति को संभालने का भरपूर प्रयास किया है। आपने जिस तरह से 22 मार्च को कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया, वह सभी देशों के लिए एक मिसाल बन गया है। आज कई देश इसको दोहरा रहे हैं। जनता कर्फ्यू हो, घंटी बजाने, थाली बजाने का कार्यक्रम हो, इन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय में देश को इसकी सामूहिकक शक्ति का एहसास करेगा। यह भाव प्रकट किया कि देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ सकता है। लॉकडाउन के समय में आपकी सामूहिकता चरितार्थ होती नजर आ रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि ये लॉकडाउन का समय जरूर है, हम अपने अपने घरों में जरूर हैं, लेकिन हम में से कोई अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है, हर व्यक्ति का संबल है। हमारे यहां माना जाता है कि जनता जनार्दन, ईश्वर का ही रूप होते हैं। इसलिए जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो, तो ऐसी लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात्कार करते रहना चाहिए।
आज देशवासियों के लिए जारी वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा’ इस रविवार यानी 5 अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है। उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। इस पांच अप्रैल को हमें 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है। 130 करोड़ लोगों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। 5 अप्रैल को रात नौ बजे आप सबके नौ मिनट चाहता हूं। पांच अप्रैल को रविवार को रात नौ बजे, घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट तक मोमबत्ती, दीया या टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।’
उन्होंने आगे कहा कि और उस समय यदि घर की सभी लाइटें बंद करेंगे तो चारो तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा तब प्रकाश की उस महाशक्ति का एहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, ये उजागर होगा।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply