पुलिस व समाजसेवी जनों ने बांटी राहत सामग्री

गाजीपुर, 02 अप्रैल 2020। “कोरोना को हराना हैं,आपको घर से कहीं नहीं जाना है” के अमोघ मंत्र के साथ पुलिस व जिला प्रशासन ने कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल बरौरा थाना कासिमाबाद गाजीपुर का निरीक्षण किया। वहां जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य तथा पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने क्वारेन्टाइन किये गये लोगों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वारेन्टाइन किये लोगों को चादर वितरित किया गया।
कभी जनपदवासियों को सुरक्षा मुहैया कराने में जूटी रहने वाली पुलिस आज अपने कर्तव्य के साथ गरीब बेसहारा लोगों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने में लगी हुई है। वुधवार को थानाध्यक्ष बड़ेसर, थानाध्यक्ष बहरियाबाद, थानाध्यक्ष नंदगंज, चौकी प्रभारी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद, प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद, प्रभारी निरीक्षक जंगीपुर, थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर, प्रभारी निरीक्षक गहमर, प्रभारी निरीक्षक खानपुर, प्रभारी निरीक्षक बिरनो, प्रभारी निरीक्षक सादात, प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर, प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद, प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर द्वारा अपने अपने क्षेत्र में रहने वाले गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को “पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक” के अंतर्गत भोजन बनाने हेतु राशन एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर लोगों की मदद की। इसके साथ-साथ लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की गई तथा कोरोना वायरस से बचने हेतु जागरूक किया गया।
इसी प्रकार दुल्लहपुर क्षेत्र के जलालाबाद गांव में बासफोर, नट,पथरकट बिरादरी के लोगों को उप जिलाधिकारी जखनियां सूरज कुमार यादव के निर्देश पर 80 लोगों को 15 दिन की राहत खाद्य सामग्री जलालाबाद गौ आश्रय स्थल में वितरित किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता, रामलाल यादव, लेखपाल जोखन राम, राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।


इसी क्रम में थानाध्यक्ष भुड़कुडा़ विवेक श्रीवास्तव की टीम द्वारा विकासखण्ड जखनियां के मुडियारी ग्राम सभा में असहाय,जरुरत मन्दों को चिन्हित कर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। ये ऐसे गरीब मजदूर रहे, जिनके पास न तो मनरेगा जाबकार्ड,न तो राशन कार्ड और न तो वे श्रमिक मजदूर की श्रेणी में हैं। पुलिस टीम द्वारा उन जरुरतमंदों को चावल, आटा, नमक,मसाले, बिस्कुट सहित सभी दैनिक खाद्योपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया।थानाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उन लोगों लोगों को प्राथमिकता के तौर पर चिन्हित करके सहायता की जा रही है।ऐसे लोग जिनके पास न तो जॉब कार्ड है,न राशन कार्ड है और न ही वे श्रमिक मजदूर हैं। इसके जीविकोपार्जन के लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव कदम उठाये जा रहे हैं। खाद्य पदार्थों के वितरण के साथ ही थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से कहा कि घर के सामने लक्ष्मण रेखा बनाये और इसके अन्दर रहें। कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए लॉकडाउन एक सुरक्षा घेरा है। इसकी वजह से हम सुरक्षित हैं। इसी सुरक्षा घेरे के जरिये हम खुद को,समाज को व राष्ट्र को बचा सकते हैं। इसलिए सभी लोगों से अपील है कि वह लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें।
इस कार्य के क्रियान्वयन में सीताराम महाविद्यालय मुडियारी के प्रबन्धक बीरेन्द्र यादव का सराहनीय योगदान रहा।इस मौके पर उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव, राजेन्द्र दूबे, शिवकुमार, महिला आरक्षी नीलम, मुस्कान, इरफान,अनु शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply